
कोरबा। शहर के उद्यमियों और व्यापार जगत के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है BNI Billionaires। अपने प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में चैप्टर द्वारा 22 फरवरी 2026 को Jashn Resort में दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक भव्य कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव “प्रगति 2026” का आयोजन किया जाएगा।

“Business ko dena ho gati, toh aao in Pragati” की थीम पर आधारित यह आयोजन स्थानीय व्यापार और उद्योग को नई दिशा और रफ्तार देने का संकल्प लेकर आयोजित हो रहा है।
कॉन्क्लेव की खासियतें
कार्यक्रम में संरचित बिज़नेस कॉन्क्लेव, हाई-इम्पैक्ट नेटवर्किंग सेशन्स, कीनोट स्पीकर्स के प्रेरक संबोधन, अवॉर्ड सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और रॉक बैंड के साकगाला डिनर शामिल रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह मंच उद्यमियों, उद्योगपतियों और बिज़नेस प्रोफेशनल को आपसी सहयोग, रेफरल नेटवर्किंग और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

मजबूत बिज़नेस इकोसिस्टम की ओर कदम
“प्रगति 2026” का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के व्यवसायों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर जोड़कर एक सशक्त और टिकाऊ बिज़नेस इकोसिस्टम तैयार करना है। आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारोबारियों को नए क्लाइंट, पार्टनरशिप और विस्तार के अवसर मिलेंगे।
इस आयोजन का नेतृत्व चैप्टर के प्रेसिडेंट प्रतीक जैन, वाइस प्रेसिडेंट अंशु अग्रवाल, सेक्रेटरी डॉ. दिनेश सोनी एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विक्रम अग्रवाल कर रहे हैं। टीम ने शहर के व्यापारिक समुदाय से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि “प्रगति 2026” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कोरबा के व्यवसायिक भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की एक सामूहिक पहल है।




