A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के निरस्त आवेदनों की होगी पुनः समीक्षा, कलेक्टर ने दिए निर्देश

“कोई भी पात्र शिल्पकार तकनीकी कारणों से वंचित न रहे” : कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े

निवाड़ी।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिले में धीमी प्रगति और बड़ी संख्या में आवेदनों के निरस्त होने पर प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 फरवरी 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के बाद अब निवाड़ी जिले में निरस्त आवेदनों की पुनः समीक्षा की जाएगी।

मात्र 28% आवेदन ही हुए स्वीकृत
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कुल 668 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से अब तक केवल 192 आवेदनों को ही स्वीकृति मिल सकी है। शेष आवेदन निरस्त या लंबित होने के कारण पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं।
दस्तावेज पूर्ण कराकर दोबारा शुरू होगी प्रक्रिया

संयुक्त संचालक, हथकरघा विभाग को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि
निरस्त किए गए सभी आवेदनों की बारीकी से पुनः समीक्षा की जाए
जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी है, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए
पात्र पाए जाने पर आवेदनों को तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाए

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि—
“प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र शिल्पकार या कारीगर तकनीकी कारणों से योजना के लाभ से वंचित न रहे।”

टीएल बैठक में होगी मॉनिटरिंग
योजना की प्रगति की समीक्षा आगामी समय-सीमा (TL) बैठक में की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें, ताकि जिले के विश्वकर्माओं को आर्थिक संबल मिल सके

Back to top button
error: Content is protected !!