
संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर बिलासपुर जिला से 
मस्तूरी//बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई मस्तूरी में पदस्थ श्याम वस्त्रकार फ़ूड इंस्पेक्टर 90,000 रिश्वत लेते अपने निज निवास में पकड़े गए है।
शिकायत कर्ता नें बताया है कि उनके द्वारा कुछ दिनों पहले एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर (ACB) में शिकायत किया गया था उन्होंने अधिकारीयों कों बताया था की विद्याडीह उचित मूल्य की दुकान कों स्व सहायता समूह कों देनें के लिए उनसे 1 लाख की रकम मांगी गई थी जिसमे 90,000 नगद राशि आज वो लेकर फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार के घर गए थे जहाँ उनको रंगे हाथों पकड़ा गया है और घुस की रकम भी बरामत कर ली गई है इससे पहले महिला स्व. सहायता समूह के अध्यक्ष नें तक़रीबन 3 महीने पहलें मस्तूरी एस डी एम कार्यालय में उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन किया था।
शिकायत कर्ता नें ज़ब इस मामले की शिकायत किया तो ACB नें इसकी जाँच किया जिसमे यह शिकायत सही पाई गई जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्लानिंग की और मस्तूरी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकर को पैसा लेते रंगे हाथों पकड़ा जैसे हीं शिकायत कर्ता नें फ़ूड इंस्पेक्टर कों 90 हजार दिया ACB की टीम नें दबोच लिया।




