A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सावधान तीसरी आंख पूरी तरह से सक्रिय

यातायात पुलिस कटनी का फरमान

कटनी

हेलमेट धारण न करने, रेड लाइट जम्प करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले समस्त वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि अब सावधान हो जाएं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की “तीसरी आंख” पूरी तरह सक्रिय कर दी गई है।

शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे न केवल नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर ई-चालान की सूचना प्राप्त होगी।

जिला पुलिस कटनी आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का पालन ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

यातायात पुलिस कटनी ।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!