A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।।

पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

बुढ़मू। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों, पेसा मोबिलाइजर, मुखिया एवं पंचायत सचिवों को पेसा अधिनियम के तहत अधिसूचित क्षेत्रों की ग्रामसभाओं में उनके दायित्वों और आपसी समन्वय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर पंकज ठाकुर एवं अनीता देवी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ग्रामसभा संचालन की प्रक्रिया, विकास योजनाओं की निगरानी, जल–जंगल–जमीन एवं बाजार प्रबंधन के अधिकारों तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण में पंचायत सहायक गुलशाद राजा, संतोष यादव, विजय साहू, प्रदीप साहू सहित पंचायती राज विभाग के आरिफ अंसारी, अतहर अंसारी, शमीम, मुखिया रामब्रित मुंडा, दशमी देवी, देवती देवी, सुमित्रा देवी, ललिता देवी, सीता देवी, चमरू लोहारा, पेसा मोबिलाइजर एवं पंचायत सहायक राजेंद्र कुमार, शाकिर हुसैन, कौशल कुमार, दीपक यादव, जगनाथ महतो, अंजू तिर्की, दिलीप साहू, सरिता देवी, सुरेंद्र महतो, अनिल ठाकुर, रवि चौरसिया, किशोर यादव, मनीष यादव, राजेंद्र लोहारा, फूलकुमारी, बसंती, जितेंद्र, संधीर उरांव, मदन मांझी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से पंचायत सहायकों और संबंधित पदाधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!