A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम सिंगनसरा में मोटर व्हीकल एक्ट निशुल्क अधिवक्ता योजना साइबर एक्ट ठगी से बचने की जानकारी दी गई

शक्ति समाचार – ग्राम सिंगनसरा में 21/02/2026 को प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश श्री प्रशांत कुमार शिवहरे ने ग्राम पंचायत सिंगनसरा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंगनसरा के छात्र छात्रों को पॉस्को एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, निशुल्क अधिवक्ता योजना तथा साइबर एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। यह विधिक जागरूकता शिविर  मे ग्रामीण और छात्र छात्रों को कानूनी अधिकारों से अवगत कराने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री शिवहरे ने पॉस्को एक्ट के तहत बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की रोकथाम, मोटर व्हीकल एक्ट में ड्राइविंग नियम, हेलमेट अनिवार्यता एवं जुर्माने, निशुल्क विधिक सहायता योजना तथा साइबर एक्ट में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव पर प्रकाश डाला। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और जानकारी ग्रहण की। कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर कानूनी साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरपंच नारायण प्रसाद मरकाम, अधिवक्ता राजू राठौर, चंद्रभान सिंह कोटवार, बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यालय की छात्र-छात्राएं और पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू उपस्थित रहे।

मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी  बच्चों को देते हुए न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे

Back to top button
error: Content is protected !!