A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एकसीलेनस महाविद्यालय मकरोनिया के एनएसएस शिविर में गूंजा मेरा युवा भारत का संकल्प

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * समाज सेवा के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र इकाई) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन खैजरा बुधु में संपन्न हुआ। 15 से 21 फरवरी तक चले इस सेवा यज्ञ में युवाओं ने न केवल ग्रामीण परिवेश को समझा, बल्कि डिजिटल साक्षरता की मशाल भी प्रज्वलित की। आयोजन के समापन अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विधायक प्रदीप लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मात्र एक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की वह कार्यशाला है जहाँ युवा अपने भीतर की क्षमताओं को समाज कल्याण के लिए समर्पित करना सीखते हैं। उन्होंने ‘मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता’ थीम की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज का युवा तकनीकी रूप से जितना सक्षम होगा, देश उतनी ही तेजी से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ेगा। विधायक लारिया ने स्वयंसेवकों द्वारा गोदग्राम में किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अनुशासित जीवन और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
शिविर के दौरान सात दिनों तक ग्राम खैजरा बुधु में श्रमदान, बौद्धिक चर्चा और जन- जागरूकता अभियानों का अनवरत क्रम चलता रहा। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन और सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन जानकारी देते हुए उन्हें आधुनिक युग के साथ कदमताल करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और सेवा भाव का नया संचार किया है। महाविद्यालय प्रबंधन और एनएसएस इकाई के इस सामूहिक प्रयास ने ग्रामीण विकास और युवा नेतृत्व की एक सुंदर तस्वीर पेश की है, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!