A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अपरहण वा मारपीट मामले में दो गिरफतार

 बदमाशों के खिलाफ फलोदी पुलिस की कार्यवाही।
 अपहरण व मारपीट के प्रकरण मंे फरार दों आरोपी गिरफ्तार।
 आरोपियों द्वारा अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेशकर किया गया अपहरण
 आरोपी ने डरा-धमका कर महिला के साथ की गई लज्जा भंग।
 मामले में अब तक कुल 03 आरोपियों को किये गये गिरफ्तार
श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया किजिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं श्री अचलसिंहदेवड़ा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में श्री रमेश कुमार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी बाप मय पुलिस टीम द्वाराअपहरण व मारपीट के प्रकरण में फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः-दिनांक 27.01.2026 ने प्रार्थिया ने पुलिस थाना बाप में उपस्थिति होकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि आरोपी हब्बीबुलाव अन्य आरोपियों द्वारादो वाहनों में सवार होकर मेरे घर आये व हमारे घर में अनाधिकृत रूप से घुस कर हमारे साथ बलपूर्वक मारपीट शुरू कर दी गई। मेरे पुत्र के सिर पर जान से मारने की नियत से वार किया जिससे उसका सिर फट गया ओर खुन आने लगा। आरोपियों द्वारा मेरे कपडे खींचकर धक्का देकर लज्जाभंग की गई। हमारे द्वारा विरोध करने पर मेरे पति को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गये। मेरे पति को हमने गाड़ी से उतारने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाडी से टक्कर मारकर चले गये। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना बाप में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

कार्यवाही विवरणः-प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए श्री रमेश ढाका पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाप मय जाब्ता की पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में घटना में शरीक आरोपी हब्बीबुला को गिरफतार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था। दिनांक 19 फरवरी 2026 को टीम द्वारा प्राप्त आसूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी 01 सकिल पुत्र इस्माईल जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी हिण्डालगोल पुलिस थाना फलोदी एवम 02-असलम पु्त्र कोजे खा उर्फ निहालदीन जाति मुसलमान उम्र 37 साल निवासी मस्जीद के पास जोड पुलिस थाना फलोदी जिला फलोदी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से घटना के सम्बध में पुछताछ व अनुसंधान किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः-
01 सकिल पुत्र इस्माईल जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी हिण्डालगोल पुलिस थाना फलोदी।
02 असलम पु्त्र कोजे खा मुसलमान उम्र 37 साल निवासी मस्जीद के पास जोड पुलिस थाना फलोदी।

अपराध का उदेश्यः-आरोपी हब्बीबुला व प्रार्थिया के पुत्री के मध्य विवाह को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद के कारण आरोपी द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।

आमजन से अपीलः-
1. आमजन से अपील है कि कानून का पालन करे।
2. अपने साथ हो रहे किसी प्रकार के उत्पीड़ना की शिकायत तुरन्त बिना किसी भय/दबाव के नजदीकी पुलिस थाना/पुलिस नियंत्रण कक्ष में करें।
3. आपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त व्यक्तियों का अनुसरण नहीं करे।
4. अपने आस-पास घटित आपराधिक/संग्दिध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देवे।
5. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!