A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

Varanasi: केसरवानी पार्क ट्यूबवेल से केबल-पैनल चोरी, जलापूर्ति ठप; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

Varanasi: केसरवानी पार्क ट्यूबवेल से केबल-पैनल चोरी, जलापूर्ति ठप; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

वाराणसी: केसरवानी पार्क ट्यूबवेल से केबल-पैनल चोरी, जलापूर्ति ठप; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

चन्दौली वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित केसरवानी पार्क के ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों द्वारा केबल और पैनल की संपूर्ण सामग्री चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

रात्रि में हुई चोरी, सुबह खुला मामला

 

जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात अज्ञात लोगों ने ट्यूबवेल परिसर में घुसकर केबल और पैनल की पूरी सामग्री चोरी कर ली। चोरी के कारण उत्तर नलकूप से सप्लाई होने वाले कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।

 

जल संकट से लोगों में आक्रोशजलापूर्ति प्रभावित होने से दुर्गाकुंड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अचानक पानी बंद होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

जलकल विभाग ने की कार्रवाई की मांग

 

जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी के जेई जोन-2 दीपक कुमार और सहायक जेई प्रफुल्ल कुमार पांडेय द्वारा प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर को पत्र लिखकर मामले की जांच कर अराजक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा बढ़ाने तथा रात्रि गश्त को सख्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!