A2Z सभी खबर सभी जिले की

बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन

लखनऊ उत्तर प्रदेश

बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन

आप दलितों की बात कर रहे थे, पिछड़ों की बात कर रहे थे कि हम समाजवादी करते थे, लेकिन आप लोग भूल गए कि चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार थी और हर वर्ष 1200 से 1500 मौत अनुसूचित जाति, अति पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक समुदाय और गरीबों के बच्चों की होती थी केवल इंसेफेलाइटिस से..

और 2017 तक देखने को मिली, ये सारे डाटा हमने एक साथ इकट्ठे करने के लिए टीमें लगाईं, बहुत सारे संगठनों को हमने एक साथ जोड़ा था, बहुत सारे विभाग एक साथ जुड़े थे और फिर हम लोगों ने जब एक साथ फोकस्ड कार्रवाई की, परिणाम क्या है?

2019 के बाद इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन हो गया है, आज इंसेफेलाइटिस की बीमारी नहीं है और हर बच्चा बच गया है.

हमने उसको जाति के आधार पर नहीं देखा है, हमने उसको किसी उस आधार पर नहीं देखा है, आप लोगों का नजरिया जाति का हो सकता है, आप लोग जाति के आधार पर सोचते हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!