A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणेश साव उर्फ़ गणेश कानू सदस्य बिहार राज्य उधमी एवं व्यवसायिक आयोग, (बिहार सरकार )द्वारा गया मे भ्रमण के दौरान पाए गये प्रमुख मुद्दे से हुए अवगत l

दिनांक 20/02/2026 को गणेश साव उर्फ़ गणेश कानू , सदस्य बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग,(बिहार सरकार) द्वारा गया में भ्रमण के दौरान पाए गए प्रमुख मुद्दे:

1. बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभार्थी को भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।
योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि अभी तक संबंधित लाभार्थी के खाते में प्राप्त नहीं हुई है, जिससे इकाई की स्थापना/संचालन प्रभावित हो रहा है।

  1. 2. मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत ट्ष् प्रशिक्षण की आवश्यकता। लाभार्थियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि चयनित ट्रेड के अनुसार व्यावहारिक एवं उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

3. संचालित इकाइयों के लिए कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की कमी।
कई इकाइयों ने दैनिक संचालन एवं कच्चे माल की खरीद के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध न होने की समस्या बताई।

4. इकाई द्वारा विकसित उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने में कठिनाई।
उत्पादों के विपणन हेतु उपयुक्त बाजार, प्रदर्शनी, या सरकारी खरीद में प्राथमिकता न मिलने के कारण बिक्री प्रभावित हो रही है।

5. स्वीकृत पदों एवं कार्यरत कर्मियों की संख्या का विवरण संलग्न है।
संबंधित कार्यालय/इकाई में स्वीकृत पदों तथा वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या का विवरण अलग से संलग्न किया गया है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!