A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

टेंट का सामान चोरी करते थे दोनों सगे भाई एक फरार दो गिरफतार

ढीमर खेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

कटनी,,

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.2.26 को प्रार्थी अनिल पटेल पिता लक्ष्मी पटैल उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढीमरखेडा जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.02.26 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा सूरदास आश्रम ग्राम पोडीकला में लगे उसके टैन्ट से मशीनें किमती करीब 350000 रूपये किमती चोरी कर ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी एंव मशरूका की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 20.02.26 को आरोपी मनीष कुर्मी पिता मुकेश कुर्मी उम्र 25 साल निवासी ग्राम महनेर को महनेर पहाडी में बने खंडहर मकान से गिरफतार कर उससे पूछताछ की गई जिसके कब्जे से एक मोबाईल फोन रियलमी कंपनी का माईक स्टेण्ड एंव एम्पलीफायर अहूजा कंपनी का जप्त किया गया एवम आरोपी परदेशी पिता कमलेश कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरियापान को कुदवारी मोहल्ला उमरियापान से गिरफतार कर पूछताछ की गई जिसके कब्जे से हैडआपटर मशीन बॉस कंपनी, डीडी 3 डिजटल मशीन, दो केबल हरेलाल रंग, एक मिक्सर मशीन स्टूडियो मास्ट, एक अन्य मिक्स मशीन 182, स्टूडियो मास्टर एक मास प्लेट मशीन, एक ऑडियो मेकर मशीन जप्त किया गया है। आरोपीयों के द्वारा थाना पानउमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों से साउंड सिस्टम कुल कीमती 3,50,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जबकि एक आरोपी गोलू कुर्मी फरार है।

पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे उनि सुरेश चौधरी, प्र आर दीपक श्रीवास, आर. पंकज सिंह, आर. अजय धुर्वे, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर कमोद कोल, का विशेष योगदान रहा ।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!