
100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पाली, 20 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पाली के उपनिदेशक डॉ. ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पाली तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बांगड स्टेडियम पाली में दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे दौड, लम्बी कूद, कैरम, बैडमिन्टन व चित्रकला करवायी गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग पाली के सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को बांगड स्टेडियम पाली में आयोजित दिव्यांग एक्टिविटी फेस्टिवल कार्यक्रम में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चाइल्ड हैल्पलाईन यूनिट पाली के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ व कांउसलर रेणुका जोशी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पाली के उपनिदेशक डॉ. ज्योति प्रकाश अरोड़ा, ए.ए.ओ अंकित शर्मा, यू.डी.सी. दयाराम तथा खेल प्रभारी जलेसिंह एवं करीबन 100 दिव्यांग बालकों और दिव्यांग बाल देखरेख संस्थाओं के कार्मिकों इत्यादि को बाल अधिकारों, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम एवं पॉक्सों अधिनियम की जानकारी दी



