
सागर/ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बंडा अंतर्गत चौकाभेडा ग्राम में खनिज विभाग द्वारा एम सैंड और रेत के अवैध भंडारण पर पर ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना बंडा में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार कर प्रकरण को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



