A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्लेसमेंट कर्मचारियों के भुगतान में देरी पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कर्रापुर को कारण बताओ नोटिस

IMG 20260223 161258 2सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नगर परिषद कर्रापुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के पिछले 11 माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बताया गया है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो रहा है। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कलेक्टर ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए कहा है कि इस संबंध में कोई वैधानिक कार्रवाई न करना पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दर्शाता है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी 23 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने या निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!