
कोलिनाडूबा में संदिग्ध हादसे में घायल बबन कुमार, जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनाडूबा गांव में मलिया नदी पुल के पास आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बाइक सवार युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज भेजा।
परिजनों के अनुसार घायल बबन कुमार (19) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी जोरुखाड़, बीमार बकरी का इलाज कराने बाइक से विंढमगंज गया था। वहां बकरी की मौत हो गई, जिसे स्थानीय स्तर पर किसी को सौंपकर वह घर लौट रहा था। कोलिनाडूबा पहुंचते ही युवक हादसे का शिकार हो गया। पीएचसी विंढमगंज से प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी रेफर किया गया।
दुद्धी सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने युवक के मुंह-जबड़े में गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बबन अभी बोलने में सक्षम नहीं है, इसलिए हादसे का पूरा ब्योरा स्पष्ट नहीं हो सका।
फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।



