A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशस्थानीय समाचार

राष्ट्रीय आयुष मिशन की थीम HOLISTIC WELL BEING के तहत वृद्धाश्रम ओरछा में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

वात, कास, श्वास, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों का किया गया परीक्षण

ओरछा/निवाड़ी। संचालनालय आयुष के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में HOLISTIC WELL BEING थीम के अंतर्गत योग एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने हेतु द्वितीय चरण में दिनांक 19 फरवरी 2026 को श्री रामराजा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को योग एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा वृद्धजनों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए, जिसमें आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

शिविर के द्वितीय चरण में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 41 वृद्धजनों के रक्तचाप एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही वात रोग, कास, श्वास, मधुमेह, हृदय रोग, उदर रोग एवं चर्म रोग सहित विभिन्न रोगों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार औषधियां वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त वृद्धजनों के मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक बनाए रखने के उद्देश्य से भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें मानसिक सुकून एवं आनंद की अनुभूति हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!