A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

अतिप्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन कराना सुनिश्चित करें : एसडीएम सुश्री मनीषा जैन

एसडीएम ने ब्लॉक टास्क फोर्स फाइलेरिया की विशेष बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निवाड़ी। कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन ने गुरुवार शाम अनुविभागीय कार्यालय में ब्लॉक टास्क फोर्स फाइलेरिया की विशेष बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन के साथ ही अतिप्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में एसडीएम सुश्री जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं टास्क फोर्स समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु आवश्यक रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने विशेष रूप से हाई-रिस्क ग्रामों में समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दवा सेवन कराने के निर्देश दिए तथा परिणामोन्मुखी और सार्थक प्रयास सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी  हरि मोहन रावत, परियोजना अधिकारी निवाड़ी अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!