
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को लूट के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 08.12.2025 को फरियादिया निवासी विवेकानंद वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.12.2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने पति निलेश साहू के साथ मीरा हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी ऑनलाइन शॉप पर मौजूद थीं। उसी दौरान चार युवक दुकान पर आए, जिन्होंने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। घटना के दौरान एक आरोपी ने काउंटर पर रखे लगभग 10,000 रुपये लूट लिए तथा सभी आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। फरियादिया द्वारा पीछा करने का प्रयास किया गया, परंतु आरोपी धक्का देकर भाग निकले। रिपोर्ट पर अपराध धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई (कैसे पकड़ा गया) घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत पिता आशाराम पटेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना कैंट सागर की लगातार तलाश की जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपीगण त्वरित धन लाभ के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा अन्य बिंदुओं पर भी गहन विवेचना की जा रही है। इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही,निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर,सउनि भारत सिंह,सउनि सेल्वेस्टर पन्ना,आरक्षक लखन सिंह,आरक्षक अनुराग वैद्य,आरक्षक मंजीत,आरक्षक चंदन,आरक्षक सत्येन्द्र सिंह,वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली की सराहना की गई है।





