
निवाड़ी/ओरछा: कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के साथ आज ओरछा स्थित श्री रामराजा मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर का यह दौरा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही वाहनों की पार्किंग हेतु उपयुक्त स्थलों के चयन को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत संवाद भी किया गया।
पर्यटन नगरी ओरछा में विकसित हो रहे रामराजा लोक को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चार नए पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन किया गया है।
इनमें नक्टा दरवाजे के पास सात दिनों के भीतर पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कलेक्टर बंगले के नीचे स्थित लगभग आधा एकड़ खाली भूमि पर भी पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त अड़वारा पुल के पीछे मुख्य चौराहे के पास भी नई पार्किंग तैयार की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर समन्वित रणनीति बनाने के संकेत दिए गए हैं, जिससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर तहसीलदार सुनील वाल्मीकि, cmo रामस्वरूप पटेरिया, सहायक यंत्री पीयूष वाजपेयी, थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित









