A2Z सभी खबर सभी जिले की

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ए वी वी पी )गया महानगर द्वारा छात्र हित से जुड़े बिभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जी वी एम कॉलेज की प्राचार्या महोदय से शिस्टाचार भेंट की l

प्रेस विज्ञप्ति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया महानगर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर द्वारा छात्र हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जी.बी.एम. कॉलेज की प्राचार्या महोदया से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से छात्राओं की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु आग्रह किया गया।

बैठक में नामांकन शुल्क एवं उससे उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। परिषद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शुल्क के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अविलंब संज्ञान में लेकर समाधान किया जाना चाहिए।

प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र-छात्राओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और परिषद इस दिशा में सतत प्रयास करती रहेगी।

जी.बी.एम. कॉलेज अध्यक्ष वैष्णवी कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं, पारदर्शी तथा शुल्क संबंधी विषयों पर गंभीरता से विचार आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा।

इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री मोहित भदौरिया, SFD प्रांत संयोजक सूरज सिंह, गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनायक कुमार, शिवानी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एबीवीपी गया महानगर ने आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!