
जयपुर।ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धौला की पाक्षिक बैठक में धौला प्रशासक प्रकाश चंद गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें धौला आयुष्मान अरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश चंद शर्मा द्वारा बैठक में ग्रामीणों को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना संबंधितविस्तृत जानकारी दी। पंचायत परिक्षेत्र में विकास व निर्माण संबंधित प्रस्ताव लिया गया। इसमें आयुष विभाग द्वारा 18 स्वास्थ्य सूचकांक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ओर तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत पर भी सभी ग्रामीणों से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी अनिता चौधरी, वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने चिकित्सा से जुड़े विषय पर चिकित्सा परामर्श भी लिया। बैठक में विष्णु पटेल, ओमप्रकाश रैगर, मुकेश कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, बहादुर सिंह गुर्जर, आदि मौजूद थे।






