


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन में अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सागर सांसद लता गुड्डू बानखेड़े ने लीगल राइट्स काऊंसिल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों के साथ शामिल होकर पूजन किया। आरती में धर्मलाभ लिया। गंगा आरती से पहले होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन श्रीमती अनुश्री जैन द्वारा किया गया। इस आयोजन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छोत्सव के रूप में ऑर्गेनिक रंग ग़ुलाल के साथ केमिकल फ्री, प्लास्टिकमुक्त तरीके से मनाया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित ऑर्गेनिक रंग ग़ुलाल व फूल की पंखुड़ी से होली खेलकर स्वच्छ होली ग्रीन होली का संदेश दिया गया। सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया गया। गंगा आरती की प्रसिद्धि दिन पे दिन बढ़ती जा रही है दूर दूर से आगनतुक गंगा आरती में शामिल हो धर्मलाभ ले रहे हैं। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर भी सागर की गंगा आरती देखने वालों को आकर्षित कर रही है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा भी यहां के चलचित्रों को सराहा गया है। झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण गंगा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। महिलायें अपने नन्हे बच्चों को गोद में उठायें भक्ति के साथ गंगा आरती में शामिल हो रहीं हैं। सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में झील के किनारे चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त द्वारा प्रारम्भ कराई गई गंगा आरती का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है । स्वच्छता के साथ भक्ति प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं। लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।






