
*
मनासा । कुकडेश्वर थाना क्षेत्र में देर शाम को सांवलिया ढाबे के फोफलिया फंटै पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी । जानकारी के अनुसार कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम घोटा पिपलिया के समीप फोफलिया फंटै पर तेज गति में आ रही कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया वही बाइक भी सवार युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। वही राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पायलेट राहुल स्टाफ रमेश चंद्र द्वारा दोनों घायल मनासा सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इनकी मौत मौके पर दम तोड दिया था। प्राप्त जानकारी मुताबिक दशरथ पिता रमेश मेघवाल उम्र 27 वर्ष निवासी कड़ी खुर्द, जोरसिंह पिता मोतीलाल बंजारा उम्र 36 निवासी कड़ी खुर्द को मनासा शासकीय अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित किया गया। वही मृतकों के शव को शव गृह में रखवाया गया है जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस जांच में जुटी।*






