A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

दंडाधिकारी सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों-श्रीबंशीधर मंदिर एवं राजा पहाडी मंदिर का दौरा किया।

गढ़वाः जिला दंडाधिकारी सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों-श्रीबंशीधर मंदिर एवं राजा पहाडी मंदिर का दौरा किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वाः जिला दंडाधिकारी सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों-श्रीबंशीधर मंदिर एवं राजा पहाडी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की।GridArt 20250528 193858444

दौरे के दौरान उपायुक्त ने मंदिर परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, गौचालय और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं।FB IMG 1748440785668

श्रीबंशीधर मंदिर में उपायुक्त ने स्थानीय लोगों और पुजारियों से संवाद कर क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महता पर चर्चा की। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण और सुविधा विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देस दिए।

इसके बाद उपायुक्त राजा पहाड़ी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ाई कर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से मूलभूत सुविधाओं के सुधार, सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास की लेकर पूरी तरह संकल्पित है।FB IMG 1748440777765

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिरों से जुड़ी विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।FB IMG 1748440794526

इस अवसर पर श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ, बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!