A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

धमतरी – नगरी ब्लाक के स्कूल में ग्रामीणों ने की तालाबंदी

प्रधान पाठक गिरीश जायसवाल के पुनः पद स्थापना के खिलाफ धरना दिया

नगरी/ स्कूल में तालाबंदी का एक मामला धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से सामने आया है. यहां वनांचल इलाके में स्थित ग्राम बोकराबेड़ा माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला पर भी ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया है. स्कूली बच्चों के साथ पालकों ने करीब 1 घंटे तक स्कूल के बाहर बैठकर प्रधान पाठक गिरीश जायसवाल के पुनः पद स्थापना के खिलाफ धरना दिया.

जानकारी के मुताबिक, स्कूली बच्चों से अभद्र व्यवहार करने के चलते ग्रामीणों ने 2 साल पहले ही आवेदन कर गिरीश जायसवाल को स्कूल से हटवाया था. लेकिन उसने फिर से इसी स्कूल में अपनी पदस्थापना करवा लिया. इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने आज प्रवेशोत्सव के मौके पर ही स्कूल में ताला जड़ दिया. हालांकि तालाबंदी की सूचना मिलते ही उच्च शिक्षा अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. DEO और BEO ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में उनकी मांग पूरी की जाएगी. इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला.

ब्यूरो चीफ
Vande bharat live tv news
Dhamtari C.G.
Contect no. 9907889655

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!