A2Z सभी खबर सभी जिले की

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015दिवतीय अपील के तहत जिला पदाधिकारी, गया द्वारा कुल 22मामलो की सुनबाई की गईं l

गया, 16 जून 2025, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया द्वारा कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।
निरंजन कुमार यादव, थाना- सिंधुगढ़ के द्वारा सिंधु गढ़ थाना के द्वारा बिना बारांट के घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट करने के संबंध में वाद दायर किया गया था। सुनवाई के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी बोधगया से जांच कराने हेतु निदेश दिया गया है।
शमीम शाह, ग्राम-घटेरा, तकिया टोला, गुरारू ने लोक भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में वाद दायर किया गया था। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने सुनवाई करते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता टिकारी को जांच करते हुए प्रतिवेदन देने हेतु निदेश दिया गया।
शारदा सिंह, ग्राम-जनकपुर, मानपुर के वाद में अंचल अधिकारी, मानपुर के द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता, गया के आदेश का पालन नहीं करने के संबंध में दायर किया गया था। सुनवाई के क्रम में ससमय अतिक्रमण नही हटाने के कारण जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, मानपुर को कारण पृछा प्रस्तुत करने एवं ससमय अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए निवारण कराने का निर्देश दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!