A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद में करंट लगने से एसी मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फिरोजाबाद में करंट लगने से एसी मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जैन नगर खेड़ा निवासी शैलेश की दर्दनाक मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

फिरोजाबाद।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा निवासी शैलेश (33) पुत्र चंदन सिंह की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। शैलेश एसी मिस्त्री का काम करते थे और रैना हरिओम पानी वाले के यहां एसी ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शैलेश की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो मासूम बेटियां हैं — एक की उम्र 4 साल और दूसरी की उम्र महज 2 साल है। शैलेश परिवार की आर्थिक रीढ़ थे। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों का कहना है कि शैलेश मेहनती और मिलनसार युवक थे। वे वर्षों से एसी रिपेयरिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों की मांग है कि शैलेश की मौत कार्यस्थल पर हुई है, ऐसे में प्रशासन आर्थिक मदद और मुआवजा उपलब्ध कराए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!