A2Z सभी खबर सभी जिले की

नदबई (भरतपुर ) बैलारा गांव के वायु सेना जवान सौरभ सिंह हुए शहीद

नदबई (भरतपुर) के गांव बैलारा,के वायु सेना जवान सौरभ सिंह हुए शहीद

 

 

#शतशतनमन : भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के बैलारा गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान सौरभ सिंह (23) का सोमवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सौरभ की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम हो गई। “भारत माता की जय” और “सौरभ अमर रहे” के नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार सौरभ, वायुसेना में लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन (एलएसी) के पद पर कार्यरत थे और असम के कुंभीरग्राम एयरबेस पर तैनात थे। बीते 5 मई को ही उनकी शादी पूरे रीति रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी लेकिन परिवार की खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं पाईं। शादी के 17 दिन बाद 22 मई को ड्यूटी पर लौटे सौरभ के बारे में 15 जून को वायुसेना की ओर से सूचना मिली कि वे ड्यूटी के दौरान घायल हो गए हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है।

 

पिता कन्हैया सिंह अनुसार घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन, असम के लिए रवाना हो गए लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सौरभ ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सौरभ का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई प्रशांत ने उन्हें मुखाग्नि दी जिसमें प्रशासन, वायुसेना के अधिकारी और गांव के लोग मौजूद रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि सौरभ की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्टIMG 20250616 WA0055 IMG 20250616 WA0056 IMG 20250616 WA0059 IMG 20250616 WA0057 होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!