?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़
Trending

मदर इंटीग्रल एजुकेशन प्रीस्कूल एंड डे केयर” में समर कैंप समापन समारोह का भव्य आयोजन**

 

15 जून 2025, रविवार को द मदर इंटीग्रल एजुकेशन प्रीस्कूल एंड डे केयर में समर कैंप का समापन समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर को विशेष और यादगार बनाने के लिए इस बार “मॉम एंड किड टैलेंट शो” और पूल पार्टी का आयोजन किया गया।

Screenshot 20250616 225037 Screenshot 20250616 225014 Screenshot 20250616 224958 Screenshot 20250616 224940 Screenshot 20250616 224909

इस कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, गायन, अभिनय और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर A.K. डांस ग्रुप और SWPC द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

 

कार्यक्रम का आयोजन सदावर्ती शिक्षण एवं सेवा फाउंडेशन की संस्थापक और स्कूल की डायरेक्टर तपस्विनी सदावर्ती के मार्गदर्शन में किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में लीना पांडा और कुमुदिनी ठाकुर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही स्कूल का पूरा स्टाफ और बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

पूरे आयोजन को बच्चों, माताओं और अतिथियों ने मिलकर बेहद आनंददायक और यादगार बना दिया। यह दिन स्कूल के इतिहास में एक खूबसूरत और प्रेरणादायक पल के रूप में दर्ज हो गया।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!