परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में शनिवार को बभनी तिराहे से बभनी गांव जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संग्राम कनौजिया (23) निवासी ग्राम परसामलिक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ‘बन्टी बबली’ ब्रांड के 40 टेट्रापैक अवैध देशी शराब बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत थाना परसामलिक में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।