राइस मिल से कॉपर तार चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 600 ग्राम कॉपर बरामद
महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने राइस मिल से कॉपर धातु की तार चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 600 ग्राम कॉपर धातु (तार) भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कंचनपुर चौराहा स्थित वैभव लक्ष्मी सारटैक्स राइस मिल प्रा.लि. के प्रतिनिधि अशोक कुमार सुल्तानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिल के निर्माणाधीन गोदाम में इलेक्ट्रिक कार्य कर रहा इंशान अली कॉपर तार चोरी कर ले जा रहा था। कर्मचारियों को शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से मिल से छोटे-मोटे सामान भी चोरी कर रहा था।
तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त इंशान अली (22 वर्ष) निवासी अमसहा, थाना घुघली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम कॉपर तार बरामद किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
07/07/2026
आज नगर पुलिस अधीक्षक गया, थानाध्यक्ष चाकंद थाना एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचायत बारा गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया l
07/07/2026
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत मोरबी के कृषिव को मिला नया जीवन, जन्मजात हृदय रोग का निःशुल्क सफल ऑपरेशन
07/07/2026
बड़वानी-हरिबड़ में 37.50 लाख की लागत से बने नवीन अटल सुशासन पंचायत भवन का प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने किया लोकार्पण
07/07/2026
खाकी की रील पर बवाल, चौकी प्रभारी जांच के घेरे में
07/07/2026
राष्ट्रीय मंच पर दून स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन गोल्डन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित विद्यार्थियों ने राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
07/07/2026
आज जिलाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया की उपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी -1 थानाध्यक्ष शेरघाटी थाना तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत कचौड़ी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया l
07/07/2026
औधोगिक भूमि के आवंटन के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट गेट अघोषित धरना
07/07/2026
मिशन शक्ति 5.0 का दूसरा चरण शुरू, सहारनपुर पुलिस उतरी मैदान में; महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा का दिया भरोसा
07/07/2026
BIG BREAKING: महिला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!