A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश
Trending

समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

 

 

समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

FB IMG 1781191357163 FB IMG 1781191362991

पांढुर्णा। प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान आयुष्मान एम्पायर, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं श्रम योगी मानधन योजना के अधिकाधिक क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, सीईओ पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर, सीईओ सौसर श्री प्रियंक मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। :::

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!