?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरराजस्थान

अर्जुनपुरा नृसिंह मंदिर का 17वां पाटोत्सव सम्पन्न, अभिषेक और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अर्जुनपुरा नृसिंह मंदिर का 17वां पाटोत्सव सम्पन्न, अभिषेक और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

*अर्जुनपुरा नृसिंह मंदिर का 17वां पाटोत्सव सम्पन्न, अभिषेक और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु*

जयपुर।जमवारामगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत धौला के अर्जुनपुरा स्थित क्षेत्र के आराध्य नृसिंह भगवान मंदिर का 17वां वार्षिक पाटोत्सव रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
रविवार सुबह रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इसके बाद नृसिंह भगवान ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। पाटोत्सव में डाकोरधाम के ब्रह्मपीठाधीश्वर रामरतन दास देवाचार्य महाराज ने विशेष सान्निध्य दिया। उल्लेखनीय है कि अर्जुनपुरा उनकी जन्मस्थली है।इस अवसर पर संत समागम का आयोजन हुआ जिसमें कई संत-महंतों ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और धर्म का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया। पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।

जयपुर: अर्जुनपुरा स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में पाटोत्सव के दौरान अभिषेक करते श्रद्धालु
जयपुर ।अर्जुनपुरा स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में पाटोत्सव के दौरान अभिषेक करते श्रद्धालु

IMG 20260705 WA0060 IMG 20260705 160422 Screenshot 2026 07 05 16 00 33 148 com.whatsapp IMG 20260705 WA0057

Back to top button
error: Content is protected !!