
पाली में 100 युवाओं ने किया ब्लड डोनेटः आयोजक बोले- जरुरतमंदों को ब्लड के लिए भटकना न पड़े, इसलिए हर साल लगाते हैं कैंप।










पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर आयोजकों ने ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।भामाशाह स्वर्गीय श्री सुंदर दास जी वैष्णव स्वर्गीय श्री हीरा दास जी वैष्णव की पुण्य स्मृति में अष्टम रक्तदान शिविर रविवार को श्रीमती शांति देवी वैष्णव मोहन दास, संपत दास, मदन दास माधावत परिवार खारड़ा द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन कर्ताओं ने बताया शिविर का उद्देश्य मानव सेवा और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शिविर अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, लुणी पट्टट्टी अध्यक्ष शिव दास सनलाई, आखील भारतीय अध्यक्ष बाबूलाल नानीता, मेहबूब भाई, खुशबू अभिनेत्री, खरता राम बंजारा, जोगा राम बंजारा, शंकर दास बागावत, भरत भारती, कल्याण दास, मंगल वन, राम दास खारड़ा, बालु दास मालवा, पारस पुरी केरला मनिष जावा, सहित कई जने मौजूद रहे।










