A2Z सभी खबर सभी जिले की

डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां में – आरटीई एवं शासकीय कोटे की सीटों हेतु आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई अंतिम तिथि

Untitled design

 

सूरजपुर/ जिले के डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, तिलसिवां में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम – 2009 (आरटीई) के अंतर्गत तथा शासकीय कोटे से रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र बच्चों के अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा 2026-27 दिनाँक 03 जुलाई 2026 के तारतम्य में संबंधित विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा एलकेजी (केजी – 01) के लिए आरटीई कोटे की 23 सीट एवं शासकीय कोटे की 07 सीट, तथा कक्षा चौथी के लिए आरटीई के तहत 01 (एक) सीट पर प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक अपना आवेदन 10 जुलाई 2026 को सायं 05रू00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के प्रारूप तथा प्रवेश हेतु अपेक्षित पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर से प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने पात्र बच्चों के अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!