A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलवरअलीगढ़आगराइटावाउत्तर प्रदेशकरौलीकानपुरकोटाजयपुरजैसलमेरजोधपुर झांसीदौसाधोलपुरपालीप्रताप गढ़प्रयागराजफर्रुखाबादफिरोजाबादबदायूँबरेलीबलियाबस्तीबीकानेरबुलंदशहरमथुरामुरादाबादमेरठमैनपुरीराम मंदिर अयोध्यारायबरेलीलखनऊलखीमपुर खीरीहनुमानगढ़हरदोईहरिद्वारहापुर

आगरा में जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 112 आश्रित परिवारों को 5 करोड़ 30 लाख 70 हजार की सहायता राशि का मा० राज्य की महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान जी की गरिमामई उपस्थिति में मंडलायुक्त सभागार में किया गया वितरण।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

  1. IMG 20250616 WA0221IMG 20250616 WA0217IMG 20250616 WA0229IMG 20250616 WA0227IMG 20250616 WA0225IMG 20250616 WA0207IMG 20250616 WA0213

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 112 आश्रित परिवारों को 05 करोड़ 30 लाख 70 हजार की सहायता राशि का मा. राज्य महिला आयोग अध्यक्षा डा0 बबीता सिंह चौहान जी की गरिमामई उपस्थिति में मंडलायुक्त सभागार में किया गया वितरण।

मा. मुख्यमंत्री जी के जनपद आंबेडकर नगर से उक्त कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, उपस्थित लोगों ने देखा व सुना।

आगरा-16.06.2025/आज मंडलायुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 560.86 करोड़ सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थिति लोगों ने देखा व सुना।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आधारित लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

तदक्रम में मंडलायुक्त सभागार में मा. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान जी की अध्यक्षता में, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला जी, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर श्री सचिन राजपूत, तहसीलदार श्री मांधाता सिंह की उपस्थिति में जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 112 आश्रित परिवारों को 05 करोड़ 30 लाख 70 हजार की सहायता राशि का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कृषक की मृत्यु अथवा पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 100 प्रतिशत राशि (रू0 05 लाख), दोनों हाथ, दोनों पैर अथवा दोनों आंखों की क्षति पर 100 प्रतिशत राशि (रू0 05 लाख), एक हाथ तथा एक पैर के क्षतिग्रस्त होने पर 100 प्रतिशत राशि ( रू0 05 लाख), एक हाथ, एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर 50 प्रतिशत राशि (रू0 2.5 लाख), स्थायी दिव्यांगता 50 प्रतिशत राशि से 100 प्रतिशत राशि के बीच होने पर 50 प्रतिशत राशि (रू0 2.5 लाख), स्थायी दिव्यांगता 25 प्रतिशत राशि से 50 प्रतिशत के बीच होने पर 25 प्रतिशत राशि (रू0 1.25 लाख) की धनराशि प्रदान की जाती है।

जनपद के विभिन्न तहसीलों में भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर आश्रितों परिवारों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गये, जिसमें तहसील सदर के अन्तर्गत कुल 10 परिवारों को रू0 49 लाख 70 हजार, तहसील किरावली के अन्तर्गत कुल 22 परिवारों को रू0 01 करोड़ 04 लाख 20 हजार, तहसील खेरागढ़ के अन्तर्गत कुल 21 परिवारों को रू0 01 करोड़ 01 लाख 30 हजार, तहसील फतेहाबाद के अन्तर्गत कुल 20 परिवारों को रू0 95 लाख 10 हजार, तहसील एत्मादपुर के अन्तर्गत कुल 20 परिवारों को रू0 88 लाख 30 हजार, तहसील बाह के अन्तर्गत कुल 19 परिवारों को रू0 92 लाख 10 हजार की धनराशि प्रदान की गई।

IMG 20250210 WA0145 1IMG 20250418 WA0214 1

IMG 20250130 WA00141

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!