A2Z सभी खबर सभी जिले की

नागदा-बदनावर के साथ सरदारपुर तहसील को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का आज केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ग्राम नागदा में भूमिपूजन करेंगी।

 

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार। नागदा-बदनावर के साथ सरदारपुर तहसील को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ग्राम नागदा में भूमिपूजन करेंगी। ग्राम्र नागदा से कड़ौद-चिराखान खुटपला-बरमंडल मार्ग तक 27 किमी लंबी सड़क का चौड़कीरण 61 करोड़ रुपये की लागत से होने जा रहा है। वर्तमान में तीन मीटर चौड़ी सड़क को 11 मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण अंचल में न सिर्फ आवागमन सुलभ होगा, बल्कि यह सड़क जनहित में बहुपयोगी साबित होगी। यातायात के घनत्व को देखते हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने गत मार्च में इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने में जिन्हें सीमेंटीकृत किया जाएगा, ताकि वर्षाकाल में भी क्रासिंग के दौरान वाहन चालकों को असुविधा ना हो। दस पंचायतों के प्रत्यक्ष रूप से 29 हजार लोगों को जोड़ता है। इस मार्ग के निर्माण के दौरान कुल 49 पुल-पुलियाएं बनाई जाएंगी। नागदा से बरमंडल मार्ग का जिसका होगा कायाकल्प।
लेबड नयागांव फोरलेन
नागदा से कड़ोद-चियखान, खूंटपला बरमंडल तक यह मार्ग फिलहाल तीन मीटर चौड़ा है। साल 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में ही इसकी मंजूरी मिल गई थी। वित्तीय व्यय समिति की बैठक के बाद 61 करोड़ 76 लाख 91 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई। इस मार्ग की प्रस्तावित चौड़ाई 11 मीटर की होगी। इसमें सात मीटर तक बीच में डामरीकरण होगा तथा इसके आसपास दो-दो मीटर के शोल्डर होंगे।इसमें 30 पुलिया, 18 स्लैब पुलिया एवं एक ब्रिज निर्माण शामिल है। ग्राम नागदा एवं चिराखान में गांव में घनी आवादी हीने से वाहनों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस मार्ग के निर्माण के दौरान नागदा व चिराखान में बायपास बनाए जाएंगे। फोरलेन से बरमंडल, सरदारपुर की ओर जाने वाले लोगों के लिए या मार्ग काफी सुगम हो जाएगा. साथ ही समय की भी बचत होगी। दिसंबर 2025 तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!