A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

वरिष्ठ समाजसेवी हैं जय भगवान शर्मा।

वरिष्ठ समाजसेवी हैं जय भगवान शर्मा।

जय भगवान ने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के लिए हरियाणा से चलाया अभियान

— वरिष्ठ समाजसेवी हैं जय भगवान शर्मा।

पानीपत। हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी जय भगवान शर्मा ने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व संचालन के लिए हरियाणा से अभियान शुरू किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि जय भगवान शर्मा हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी हैं जो lकि पिछले लंबे समय से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण बोर्ड से जुडे़ हुए हैं। जय भगवान शर्मा को अभी हाल में दिल्ली सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया था। उन्होंने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण एवं संचालन के लिए हरियाणा के लोगों को जोड़कर सहयोग करने का अभियान चलाया है। इस कड़ी में उन्होंने आज महामंडलेश्वर आचार्य डॉक्टर योगी राजेश नाथ सूर्यवंशी को संगठन से जोड़ा है।
बता दें कि परमशक्ति धाम, अयोध्या में जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा कार्यों को तेज गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारतवर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरू राष्ट्र बनाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!