A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

राशन का गेंहू लेकर जा रहा एक ट्रक पलटा, कोई हताहत नही

प्राप्त जानकारी के अनुसार यवतमाल, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44पर वड़की स्थित सिंह ढाबा के पास नि:शुल्क राशन का गेंहू लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक से पलट गया। इस घटना से ट्रक मे भरा गेंहू बड़ी मात्रा मे सड़क पर बिखर गया। सौभाग्यवश इस घटना से कोई हताहत नही हुआ है। जानकारी अनुसार राशन लेकर ट्रक कठणी से वड़की होते हुए बेगलुरू की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर ट्रक का मेन बेल्ट के टूट जाने से चालक का नियंत्रण ट्रक के स्टेयरिंग पर से छूट गया और यह हादसा हो गया। जानकारी अनुसार ट्रक मे लगभग तीन सौ बोरी गेंहू भरा हुआ था। गेंहू को भोरे के जमीन पर बिखर जाने से सड़क पर कुछ समय के लिए जाम सा लग गया।।प्राप्त जाकारी अनुसार ट्रक और उसमे रखा गेंहु पूरीअंहू तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वड़की पुलिस ने मौके फर पहुंच कर सड़क टर बिखरे गेंहूॅ को हटवाकर रास्ता साफ करवा दिया । जिसके बाद यातायात शुरू हो गया।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!