
कुशीनगर।जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा विकासखंड पडरौना के ग्राम सभा नरसर में मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे सिल्ट सफाई कार्यों, सिंचाई नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा में तीन स्थलों पर सिंचाई नाली व सिल्ट सफाई का कार्य करते हुए कर्मकार पाए गए। प्रत्येक स्थलों पर जिलाधिकारी द्वारा कार्य कर रहे कर्मकारों/ मजदूरों से मानव दिवस सृजन तथा अब तक पूर्व में किए गए कार्यों के बारे में संवाद कर जानकारी ली । जिलाधिकारी ने उपस्थित उपायुक्त मनरेगा तथा तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक से कार्य प्रारंभ की तिथि, लगाए गए कर्मकारों की संख्या के सापेक्ष निर्धारित अवधि के अनुरूप कार्य प्रगति, लगाए गए कुल मजदूरों की संख्या, सिंचाई नाली की लंबाई, गहराई, चौड़ाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान तकनीकी सहायक द्वारा बताया गया कि कुल तीन स्थानों पर सिल्ट सफाई व सिंचाई नाली का निर्माण कार्य इस ग्राम सभा में कराया जा रहा है, प्रत्येक की लंबाई लगभग 400 से 500 मी है, प्रत्येक स्थलों पर 30-30 की संख्या में मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है । जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से मनरेगा के अंतर्गत अन्य कार्यों तथा डिमांड के सापेक्ष लगाया गया मजदूरों की संख्या, एस.सी. कर्मकारों की संख्या के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि सभी मजदूरों को बराबर निश्चित अंतराल दूरी पर निश्चित कार्य करने हेतु भलीभातीं अवगत कराए तथा निकली हुई मिट्टी से सड़क लेवलिंग का कार्य व दुरमुट से बराबर भी करें। सभी सिंचाई नालियों को कोलावा पॉइंट से उचित प्रकार से कनेक्ट करें तथा मिट्टी काटने का कार्य पुरुष से व ढुलाई का कार्य महिलाओं से कुशलता के आधार पर संपन्न कराए।


