A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने कम समय में राष्ट्रीय स्तर में बनाई है एक नई पहचान शपथ समारोह एवं सम्मेलन में बोले अतिथि

जबलपुर में सम्पन्न हुआ शपथग्रहण समारोह एवं सम्मेलन

मध्य प्रदेश न्यूज़:– रविवार को जबलपुर में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का शपथ समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। गरिमामय इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि एवं पूज्य संतो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पत्रकार और पत्रकारिता के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले क्रियाशील राष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त संगठन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश के प्रमुख एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का शपथ समारोह का गरिमामई आयोजन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ। मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ बंगलामुखी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत चैतन्यानंद महाराज के द्वारा माता सरस्वती और भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी, नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शुभम शुक्ला, के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया विधायक पाटन अजय विश्नोई, विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, डीआईजी अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, संयुक्त संचालक डॉ. संजय मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में पत्रकारों के अधिकार और परिषद के उज्जवल भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों के इस संगठन ने कम समय पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस दौरान पत्रकारों से संबंधित अनेक विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। वहीं राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराई। वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि संगठन का विस्तार अब वृहद रूप में होगा और संगठन को आगामी समय में किस तरह मजबूत किया जाना है इस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विलोक पाठक, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, राजीव उपाध्याय, नीतू शाह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए समर्पित रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र शर्मा, उमेश शुक्ला, शिव चौरसिया और अनुराग दीक्षित सहित आदि प्रमुख पत्रकार मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा सहित संस्कारधानी के सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों के प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त शपथ समारोह संपन्न हुआ। इस शपथ समारोह में हेमराज कन्नौजिया राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव उपध्याय, राजकुमार गुप्ता भोपाल, सुनील साहू जबलपुर, एसपी गोस्वामी जबलपुर, नीतू शाह,प्रदेश सचिव हरप्रीत कौर भोपाल, प्रियंका जैन देशपांडे इंदौर,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरभि तिवारी, महासचिव सिमरन सिंह,साहित्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपम बाजपेयी शर्मा धर्म व संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश पाठक,महासचिव वीडी सोनी गोटेगांव, पत्रकार गृह निर्माण प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश कामले,पत्रकार परिवार प्रकोष्ठ अध्यक्ष उत्पल कांत शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजहर खान, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। शपथ समारोह का भव्य आयोजन अनुशासन एवं सादगी के साथ संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम के दूसरे चरण में परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करते हुए सभी अध्यक्षों को नवीन कार्यकारणी बनाने के निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में मंडला जिला ईकाई के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कैलाश डेहरिया, रोहित बघेल, राजा शुक्ला, दीपक कछवाहा, नीलेश ठाकुर, ओम बरमैया, साकिर खान, सुरेश कामले, गुड्डा अग्रवाल, कटनी जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया, बालाघाट जिला अध्यक्ष राकेश सिंगारे, बीएन गोस्वामी के साथ अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

Back to top button
error: Content is protected !!