A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कथित प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस निरस्त व सील करने का निर्देश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी ने कथित प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने एवं मशीन को सील किए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया है।
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर बसखारी रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के सामने स्थापित पंजीकृत प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा बिना डॉक्टर के संचालन करने के विरुद्ध शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के अधीक्षक के द्वारा बीते 4 अक्टूबर 2024 एवं 7 अक्टूबर 2024 को उक्त केंद्र का निरीक्षण किया था। जिसमें रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक एवं पैथोलॉजिस्ट उपस्थित नहीं पाए गए थे। साथी ही अन्य अनियमितताये भी पाई गई थी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानंद सिद्धार्थ ने बीते 24 अगस्त 2024 को प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थे अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं पैथोलॉजी केंद्र टेक्नीशियन द्वारा संचालित किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट तथा पैथोलॉजी एक्ट 2007 के अंतर्गत कथित प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण निरस्त करने की संतुति कर दिया गया था। परंतु इसके बावजूद भी प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन बिना डॉक्टर के मनमानी ढंग से किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के समक्ष आख्या रिपोर्ट बीते 03 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पंजीकरण को निरस्त करने एवं मशीन को सील किए जाने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया है।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!