A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

केन -बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । केन बेतवा लिंक परियोजना के जागरूकता प्रचार रथ का कलेक्टर संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ विकासखण्ड राहतगढ़ , खुरई , बीना और मालथोन में अगले सप्ताह तक चलेगा और जन सामान्य तक केन-बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देगा। प्रचार रथ के माध्यम से इस परियोजना का जन जन तक प्रचार-प्रसार हो सकेगा।।केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इसमेें सागर के कुल 262 ग्रामों के 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई से लाभान्वित होगा। इसी प्रकार सागर, विदिशा तथा रायसेन जिले के कुल 895 ग्रामों के 917920 की आबादी को पेयजल उपलब्ध किए जाने हेतु मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा विविध समूह पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है। इस प्रचार रथ के माध्यम से एलईडी द्वारा परियोजना के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगामी समय में बुन्देलखण्ड के 6 जिलों छतरपुर, टीकमगढ, निवाडी, पन्ना, दमोह एवं सागर एवं उप्र के 4 जिलों को इसका लाभ मिलेगा। परियोजना अन्तर्गत अपर लेवल टनल से बेतवा नदी तक 218 किमी की केन बेतवा लिंक नहर का निर्माण होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!