A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास।।

खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत तुमांग पंचायत में डीएमएफटी मद से बनने वाली 4840 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कांके विधायक सुरेश बैठा के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह सड़क धमधामिया शिव मंदिर से लेकर दामोदर नदी घाट तक बनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, पंचायत मुखिया संतोष महली समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश बैठा ने योजना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित प्रावधानों और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूर्ण हो। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बरसात के मौसम में बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि पूर्व में इस मार्ग पर चलना बेहद कठिन था। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खलारी प्रखंड समन्वय समिति अध्यक्ष राजेश सिंह मिंटू, तनवीर आलम, गौरीशंकर महतो, विक्की सिंह, बाबू खान, नंदू मेहता, संजय राम, अजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!