
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बीएसए कार्यालय में 23 वर्षों से तैनात वरिष्ठ भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर पीजी पोर्टल पर हुई शिकायत।।
शिक्षा विभाग – बस्ती
बस्ती-यूपी ।। पीजी पोर्टल पर की गई शिकायत सीएम पोर्टल पर हुए स्थानांतरित। भ्रष्टाचारी बाबू के स्थानांतरण की शिकायत अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश को मिली जांच। शिकायत की जांच अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने अपर निर्देशक बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद को किया स्थानांतरित। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद ने 23 वर्षों से लगातार बीएसए कार्यालय में जमा भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष गुप्ता के खिलाफ जांच कर कार्यवाही अवगत कराने का बीएसए बस्ती को दिया निर्देश। बीएसए बस्ती अनूप कुमार तिवारी भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर खेल करने की तैयारी में जुटे – सूत्र
दर्जनों बार सम्मानित समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद भी कुंभकर्णी नींद में मस्त है बीएसए व जिला प्रशासन। अब देखना यह है कि पीजी पोर्टल व सीएम पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष जांच रिपोर्ट बीएसए करते हैं या जांच के नाम पर करेंगे लीपापोती।
बस्ती जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शासनादेश के खिलाफ तैनात भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता के तैनाती से जुड़ा मामला ।



















