A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने ली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक

जिला कलक्टर ने विकास कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

IMG 20251208 WA0018डीडवाना-कुचामन जिले में  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत जिले में करवाये जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने योजना के तहत विकास कार्यों के प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनआवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने एवं विकास कार्यों में ग्राम पंचायतो का सहयोग लेने और शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी कुचामन विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल सहित सभी विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!