A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस महानिरीक्षक मगध रेंज व अन्य पदाधिकारियों के साथ 15दिसम्बर को हुए फायरिंग की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया l

दिनांक 15.12.2025 को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जान मारने की नीयत से गोलीबारी की घटना कारित की गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.12.2025 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध रेंज, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
उक्त कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक *कुल पाँच अभियुक्तों की गिरफ्तारी* की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!