A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपंजाब

ब्रेनट्री वर्ल्ड स्कूल को मिला नया प्रधानाचार्य

6 जनवरी (विजय कुमार मलेरकोटला):

ब्रेनट्री वर्ल्ड स्कूल, अमरगढ़ में डॉ. गुरदीप सिंह ने विद्यालय के नए प्रधानाचार्य के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यभार संभालने के दौरान विद्यालय के चेयरमैन आर.पी. गोयल एवं वाइस चेयरमैन बलदेव कुमार ने डॉ. गुरदीप सिंह का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मुस्ताक महिंद्रू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भी नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. गुरदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करना है तथा सीबीएसई के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। उन्होंने स्कूल की प्रगति के लिए टीमवर्क और सकारात्मक सोच को आवश्यक बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!