A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

PF का पैसा अब चुटकियों में! जानें कैसे…

हर किसी की चाहत होती है कि जिंदगी में पैसों की तंगी न हो। इसी उम्मीद में लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, खर्च चलाते हैं और आने वाले कल के लिये बचत भी करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये यही बचत होती है उनका PF (Provident Fund)—जो भविष्य की मजबूत नींव माना जाता है। लेकिन जिंदगी हर बार प्लान के मुताबिक नहीं चलती। कभी इलाज, कभी घर, कभी कोई जरूरी खर्च, ऐसे में PF का पैसा निकालना पड़ता है, जिसमें अब तक फॉर्म, पोर्टल, अप्रूवल का लंबा खेल चलता था। अब खबर है कि ये झंझट लगभग खत्म होने वाला है।

UPI से निकलेगा PF का पैसा
जी हां! अब जरूरत पड़ने पर आप UPI के जरिये सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे। ना लंबा इंतजार, ना जटिल प्रक्रिया। सूत्रों की मानें तो अप्रैल 2026 से UPI के माध्यम से PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती है। इससे 8 करोड़ से ज्यादा PF सदस्यों को सीधा फायदा मिलेगा।

किस ऐप से निकाल पायेंगे पैसा?
PF का पैसा भीम (BHIM) ऐप से निकाला जा सकेगा। ऐप पर आपको दो तरह के बैलेंस दिखेंगे। Eligible Balance वो रकम, जिसे आप तुरंत निकाल सकते हैं। Minimum Balance पीएफ खाते में अनिवार्य रूप से रखा जाने वाला 25% हिस्सा। कुल जमा राशि का 75% तक पैसा निकाला जा सकेगा। 25% रकम खाते में छोड़नी होगी। शुरुआत में सुरक्षा कारणों से 25 हजार प्रति ट्रांजेक्शन की लिमिट रहेगी। आगे चलकर इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है।

बिना पिन नहीं होगा ट्रांजेक्शन
PF से पैसा निकालने के लिये UPI पिन जरूरी होगा। यही पिन आपकी सुरक्षा की चाबी बनेगा। बिना पिन एक रुपया भी नहीं निकलेगा। कुल मिलाकर तस्वीर साफ है कि अब PF का पैसा निकालना आसान होगा, तेज होगा और उतना ही सुरक्षित भी। डिजिटल इंडिया के इस नये कदम से पीएफ भी अब जेब में रखा बैंक बन जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!